महोबा, दिसम्बर 30 -- महोबा,संवाददाता। निरीक्षक में गोशाला संचालन में बरती जा रही लापरवाही उजागर होने पर जिला पंचातय राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रकिशोर वर्मा ने पनवाड़ी विकास खंड के देवगनपुरा व दिदवारा की गोशाला का निरीक्षण किया। दोनो गोशालाओं में दो-दो गोसेवक तैनात किए गए थे। जिन्हे सात हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जा रहा था। देवगनपुरा की गोशाला में निरीक्षण में तीस गोवंश मिले जबकि दिदवारा में 48 गोवंश मिले। शासनादेश के अनुसार 50 गोवंश पर एक गोसेवक रखा जाता है मगर पंचायतों द्वारा मनमाने तरीके से दो-दो गोसेवक रखकर अनियमित भुगतान किया जा रहा था। देवगनपुरा ग्राम विकास अधिकारी बिना अवकाश के गायब मिले। मानदेय के भुगतान में बरती जा रही लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.