मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद सभागार में रविवार को बिहार राज्य गोशाला संघ का गठन किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर गोशाला के कृष्ण मुरारी भरतिया को संयोजक बनाया गया। वहीं, सह संयोजक मधेपुरा गोशाला के पृथ्वीराज यदुवंशी को बनाया गया। संघ की ओर से निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार मठ, मंदिर, कब्रिस्तान की भूमी की चहारदीवारी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया जाता है, उसी तरह बिहार की गोशालाओं की भूमी को अतिक्रमण से बचाने के लिए चहारदीवारी निर्माण कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...