बिल्ल्होर, अगस्त 21 -- घाटमपुर, संवाददाता।भीतरगांव ब्लाक के देवसढ़ गांव के मजरा सरसी में अन्ना मवेशियों से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गोशाला के मवेशी शिफ्ट किये जा चुके हैं लेकिन फिर भी अन्ना मवेशी किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। परेशान किसानों ने इन मवेशियों को पकड़कर बांध लिया है और बीडीओ सहित अन्य जिम्मेदारों को जानकारी दी लेकिन कई दिनों से भूखे प्यासे मवेशी बंधे हैं लेकिन इनकी कहीं शिफ्टिंग नहीं हो रही है। ग्रामीण बलवीर सिंह, विश्वनाथ यादव, राम औतार, सुबेदार यादव, सूरज प्रसाद, नन्दकिशोर, रामबाबू यादव आदि ने बताया कि गांव में खुलेआम घूम रहे इन आवारा गोवंशों से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: गोशाला बनी शहर की सड़कें, जिधर देखो उधर गोवंश कुछ दिनों पहले गोशाला बंद हो गई थी लेकिन सभी आवारा मवेशियों को नहीं ...