गंगापार, अप्रैल 9 -- पनासा गांव में गुरुवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने गोशाला, आवास योजना व फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। करछना क्षेत्र के पनासा गांव में गुरुवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोशाला पहुंचकर पशुओं के लिए भूसा, चूनी-चोकर व साफ पेयजल की उपलब्धता देखी। उन्होंने ग्राम प्रधान नागेंद्र पांडेय को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए छाया व समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जांच कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में चल रही फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र कराएं, ताकि सरकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.