मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी । शहर की 13 नंबर गुमटी से गोशाला रोड तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मिसाल बन चुका है। वर्षों से उपेक्षित इस सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां लगभग हर समय जलजमाव देखने को मिलता है। नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के बड़े-बड़े दावे करता रहा है, लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति को देखकर निगम के सभी दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन इसके सुधार की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक मानी जाती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा, चारपहिया और भारी वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क पर हर समय पानी जमा रहने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। जलजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.