पटना, अप्रैल 26 -- मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा पंचायत स्थित गोशाला में सोए बाल्मीकि निषाद (70) की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने शनिवार की सुबह में उनका शव देखा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मूलरूप से बेगूसराय के चकिया थाने के मल्हीपुर बिंद टोली निवासी बाल्मीकि निषाद की गोशाला कसहा दियारा के शिवनगर गांव में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात वह गोशाला में ही सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों की मानें तो मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह भी पढ़ें- मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर वाल्मीकि सिंह निषाद पशुपालन के साथ दूध बिक्री का भी काम करते थे। अपने और दूसरे पशुपालकों से दूध लेकर वह दूध को बेचने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.