संतकबीरनगर, मार्च 22 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र पौली स्थित स्थाई गौशाला का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर असंतोष जताते हुए गोवंशों के रखरखाव व साफ सफाई चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।मुख्य विकास अधिकारी जयकेश तिवारी शनिवार को स्थाई गो आश्रय केंद्र मझौरा पहुंचे। गो आश्रय परिसर में लगी गंदगी देख भड़क गए। मौजूद केयर टेकर व मौजूद जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाते हुए गोवंशों के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय केंद्र में कुल 205 गोवंश मौजूद मिले। इस दौरान लगभग 25 कुंतल भूसा, 3 कुंतल दाना मौजूद मिला। हरा चारा उपलब्ध नहीं था। मौजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मियों को निर्देश देते हुए सीडीओ ने कहा कि यदि गोवंशों के रख रखाव में किसी प्रकार लापरवाह...