बलिया, दिसम्बर 2 -- बलिया, संवाददाता। जिले के वृहद, कान्हा और अस्थाई गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करीब 3200 मवेशियों को अब तक ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है जब कड़ाके की ठंड के लिए प्रसिद्ध हिंदी का पूस महीना शुरू होने में महज दो दिन शेष है तथा अंग्रेजी का दिसम्बर महीने का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है। बावजूद अधिकांश गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए खोली की व्यवस्था नहीं है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने मंगलवार को चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर वृहद गो संरक्षण केंद्र, सिकंदरपुर अस्थाई गोशाला तथा मुरली छपरा ब्लॉक के भगवानपुर अस्थाई गोशाला की पड़ताल किया। इस दौरान मवेशियों की संख्या के सापेक्ष ठंड से बचाव का इंतजाम नाकाफी दिखा। वहीं बेजुबानों को खाने के लिए भूसा के अलावा हरा और पौष्टिक चारा का अभाव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.