सहारनपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर गांव नंदपुर के पास अस्थायी गोशाला में विधि-विधान से भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजित हवन में आहुति दी। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंडित मनोज कपिल और विनय शर्मा ने विधि-विधान के साथ श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना कराई। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों से गोशाला में ज्यादा से ज्यादा भूसा दान देने की अपील की।शेर सिंह, राजेंद्र प्रधान, विकास चौधरी, गौतम चौधरी, संदीप पंवार, जोगिंदर सिंह, डॉ. सुभाष, विनोद पंवार, मास्टर बृजपाल, नाथीराम, सुमित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...