बस्ती, फरवरी 20 -- नगर बाजार। नगर बाजार थाना अंतर्गत गोशाला पोखरा बाजार में गुरुवार को स्थानीय निवासी नवाब निषाद का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गोशाला में तैनात सफाई कर्मी गुरुवार सुबह जब गोशाला में पहुंचा तो वहां नवाब निषाद अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर मालूम हुआ कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना प्रधान व पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि नवाब निषाद प्रतिदिन गोशाला में दो घंटे जाते थे। परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.