अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- गरुड़, संवाददाता। तहसील के कस्यारी में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। आग ने गोशाला को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग को मकान तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पौने दस बजे उन्हें सूचना मिली की ग्राम कंस्यारी सिमार में एक गौशाला में भीषण आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर आग ने केदार सिंह पुत्र हयात सिंह की गोशाला को अपनी चपेट में ले रखा था। आग आसपास की घनी बस्ती की ओर बढ़ रही थी। खतरे को देखते हुए हेलीपैड यूनिट गरुड़ एवं अग्निशमन केंद्र बागेश्वर से भी अतिरिक्त फायर यूनिटों को मौके पर बुलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.