गोशाला में लगाए गए स्प्रिंकलर
कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने भूसा दान को लेकर सचिवों की बैठक हुई। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार भूसे का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अगले 02 दिवसों में लक्ष्य के मुताबिक, शत प्रतिशत प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए गए। समस्त सचिवों व विकास खण्ड में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सामूहिक प्रयास कर लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीडीओ ने संचालित गोशालाओं में गर्मी से बचाव के लिए स्प्रिंकलर, गोशालाओं को चारों ओर से जूट के बोरे लगाकर कवर करें और गोशालाओं की छतों पर ऊपर से चूने की पुताई करा दी जाए। सभी अधिकारी नियमित भ्रमण कर अधिक से अधिक भूसादान में लेकर स्टोर में संरक्षित रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.