कौशाम्बी, मार्च 28 -- पूर्व प्रधान बादाम सिंह की शुक्रवार की रात गोशाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बादाम सिंह के साथ गांव का ही बुधराम भी दो दिन से साथ में था। शनिवार सुबह गांव के अयोध्यी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधराम के हाथ खून से रंगे थे, हाथ में चोट के निशान भी थे। हत्या रात में ही हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने किसी को इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी नहीं दी। पुलिस लगातार सवाल-जवाब करती रही, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बोला। पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पूर्व प्रधान का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गांव के बाहर यमुना नदी किनारे वह गोशाला (डेयरी) बनवा रहे थे। पूर्व प्रधान की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है, जबकि कई लोग यह कह रहे थे कि गोशाला की दीवार में बनाए गए रोशनदान से गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.