गोशाला में मृत गोवंशों को नोच रहे पक्षी, जिम्मेदार बोले पुराना वीडियो
हरदोई, मई 22 -- पाली। विकास खण्ड भरखनी की एक ग्राम पंचायत में बनी गोशाला में मृत पड़े गोवंशों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट दो सेकेंड के वीडियो में कई गोवंश धूप में मरे पड़े दिख रहे हैं। उनके शव को पक्षी नोच रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार वायरल वीडियो को पुराना बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। ब्लॉक भरखनी की ग्राम पंचायत रामदासपुर की गोशाला का वीडियो बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक सख्स की आवाज सुनाई दे रही है। जो वीडियो बनाते समय बता रहा है कि गोशाला में गोवंश मृत पड़े हैं। कोई देखने वाला नहीं है। गोशाला में चार-चार केयर टेकर की ड्यूटी लगी है। देखरेख करने के लिए कोई नहीं आता है। भूख-प्यास से गोवंशों के मरने की बात वीडियो में शख्स बताता है। वीडियो में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.