गोशाला में मिली खामियों को सुधारने के निर्देश
बाराबंकी, मई 7 -- सिरौलीगौसपुर। बीडीओ ने गुरुवार को गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं हैं। जिन्हें सुधारने का निर्देश बीडीओ ने दिया। गुरुवार की दोपहर बीडीओ संजीव गुप्ता श्याम औचक निरीक्षण करने गौ आश्रय स्थल पहुंचे। जहां पर गंदगी के साथ गौशाला में जलभराव मिला। इसे साफ कराने के निर्देश संबंधित सचिव को दिया है। बरौलिया गौ आश्रय स्थल निरीक्षण के दौरान परिसर में फैले गोबर से बीडीओ नाराज दिखे। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव को गोबर एकत्र कर खाद बनाने के साथ बिक्री कर गौआश्रय की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्याम नगर लवकेश, जयप्रकाश वर्मा और सचिव तथा केयर देकर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गौशाला में कीचड़ देख बीडीओ नाराज, सचिव का वेतन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.