फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र की ग्राम पंचायत धीरपुरा के मजरा जटई स्थित गोशाला में भूख-प्यास से चार गोवंशों की मौत हो गई। घटना के समय गोशाला का केयरटेकर मौके पर मौजूद नहीं था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। केयरटेकर महेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी लक्ष्मी एवं एक ग्रामीण के सहयोग से चारों मृत गोवंशों को एक गड्ढे में दफना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में मौजूद लगभग 50 अन्य गोवंशों के लिए भी हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। पंचायत सचिव रजनेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है तथा मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार करा दिया है। यह भी पढ़ें- चकपिनहा गोशाला पहुंचे सीवीओ, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.