मेरठ, जून 12 -- शुक्रवार शाम केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर गोशाला परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने गोसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और इसके प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने पौधरोपण और सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री राहुल चौहान, आशीष अहलावत, मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, महामंत्...