गोशाला में बिना टैग मिले गोवंशों पर जताई नाराजगी
गाजीपुर, जून 1 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ौरा स्थित अस्थायी निराश्रित गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के लिए हरे चारे, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के समय कुछ गोवंश बिना टैग के पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय पांडेय को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों की शीघ्र टैगिंग सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन गोशाला पहुंचकर बीमार और कमजोर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई और परिसर में चूने का छिड़काव कराने पर भी जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.