गोशाला में बनवाएं शेड, खराब हैंडपंप को एक सप्ताह में चालू कराएंः डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- प्रतापगढ़। हीटवेव आपदा के दृष्टिगण अधिकारियों के साथ ऑनलाइन (वर्चुअल) बैठक गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने की। बैठक में डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि जो हैंडपंप खराब या चालू स्थिति में नहीं है उन्हें एक सप्ताह में सही कराएं। गर्मी के दृष्टिगत गोशालाओं में शीतल जल, चूनी-चोकर, पशु आहार की उपलब्धता के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली संबंधित समस्याओं को समाधान जल्द कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए की आपदा के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि से सम्बन्धित सूचनाओं को समय से प्रेषित करें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके। स्वगणना के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नैन्सी सिंह को दिशा निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में एडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.