कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गोशालाओं में सभी इंतजाम कर लिए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों के निरीक्षण में गोशाला के सीसीटीवी बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने का निर्देश जारी किया गया है। डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गुरुवार को गोसंरक्षण के सम्बन्ध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत सभी गौशालाओं में गोवंशों को गर्मी से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं/कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह की भूमि का प्रबन्धन व चारा उत्पादन की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.