गाजीपुर, अप्रैल 28 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मिर्जापुर के नगौरा में स्थित गोशाला की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन पशुओं की मौत भी हो रही है। वर्तमान में इस गौशाला में 96 पशु हैं, जिनकी देखभाल के लिए मगरू और मक्कर नाम के दो मजदूर रखे गए हैं। मजदूर मगरू ने बताया कि यहां पशुओं की मौत होने पर उन्हें गोशाला परिसर में ही दफना दिया जाता है। खोदे गए गड्ढे की गहराई मात्र तीन फुट होती है, जिससे पशु ठीक से ढक भी नहीं पाते। यह भी पढ़ें- गोशाला में तीन पशुओं की मौत पर जताई नाराजगी मृत पशुओं के सड़ने से उठने वाली दुर्गंध के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। यह गोशा...