हाथरस, फरवरी 20 -- गोशाला में नहीं होनी चाहिए जलभराव की स्थिति -(A) हाथरस। विकास खण्ड सासनी के समामई रूहेल में संचालित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण कर यथा स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई गौशाला में संरक्षित गौवंश के लिए पीने के पानी, टीनशेड, खाने के लिए हरा चारा एवं भूसे आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी के साथ ही केयर टेकर उपस्थिति पंजिका, स्टॉक पंजिका, उपस्थिति पंजिका, पशु चिकित्सक विजिट पंजिका आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 16 नर एवं 173 मादा कुल 189 गोवंश संरक्षित है। गौशाला में गौवंशों की चिकित्सा हेतु एक पशु चिकित्साधिकारी एवं एक पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात है। बीमार गौवंशों का नियमित स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.