बुलंदशहर, मार्च 10 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर की अस्थायी गोशाला में मंगलवार को दो गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले। जबकि तीन चार गोवंश ऐसे जिल्दा मिले जिनको जंगली कुत्ते अपना निवाला बना रहे। मामले की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लखावटी ब्लॉक की ख्वाजपुर की अस्थायी गोशाला में मंगलवार की दोपहर गो सेवक दीपक शर्मा को जानकारी मिली कि गोशाला में भारी अव्यवस्थाओं का आलम है। दीपक शर्मा ने बताया कि वहां जाकर देखा तो दो गोवंश मृत पड़ी हुई थीं। जबकि तीन चार गोवंशों को कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे। दीपक ने मामले की सूचना सीवीओ और थाना पुलिस को दी। लखावटी चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लखावटी पशु चिकित्सक भी वहां आ गए। जेसीबी मंगवाकर शवों को दफना दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.