गंगापार, अप्रैल 12 -- गोशाला में ताला बंद कर दिन भर गोपालक अपने खेतों खलिहानों में काम करते हैं और गोशालाओं में रखे गए गोवंश दिन भर चारे पानी के अभाव में भीषण धूप में तड़पते रहते हैं। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गोशाला हैं। इन पांचों गोशाला में मांडा खास में 339 गोवंश, देवरी में 317 गोवंश, पियरी में 215 गोवंश, कुशलपुर में 182 गोवंश और केड़वर में 208 गोवंशों सहित कुल 1261 गोवंश रखे गए हैं। रविवार को दोपहर कुशलपुर गोशाला में बाहर से ताला बंद था और अंदर धूप चन्नी में भूसा और पानी खत्म था, जिससे तमाम गोवंश भीषण धूप में तप रहे थे। कुछ गोवंश बेसुध जैसे खुले आसमान के नीचे धूप में पड़े थे। चार दिन पहले कुशलपुर गोशाला में गोवंश संख्या के अनुसार बेहद कम मात्रा में भूसा मिलने पर जांच करने पहुंचे बीडीओ मांडा अनीस अहमद और गोशाला नोडल तथा पशु चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.