बदायूं, मई 9 -- विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित गोशाला में चार गोवंशों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। वहीं दो अन्य गोवंशों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गोशाला पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी कुलदीप कुमार कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गोशाला में लापरवाही के चलते चार गोवंशों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गोवंश गंभीर अवस्था में हैं। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर गोवंशों की समुचित देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।
जांच की प्रक्रिया मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने हल्का लेखपाल विनोद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.