गोशाला में चारा डाल रहे प्रधान को सांड ने उठाकर पटका, घायल
संभल, मई 12 -- थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव रीठ में सोमवार शाम गोशाला में गोवंशीय पशुओं को चारा डालते समय ग्राम प्रधान को सांड ने उठाकर पटक दिया। इससे महेंद्र सिंह मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। रीठ स्थित गोखाला में दो सौ से अधिक गोवंश है। जिनकी देखभाल के लिए पांच केयर टेकर रखे गए हैं। सोमवार को गांव में साप्ताहिक बाजार होने के कारण तीन केयर टेकर नहीं आए थे। इसलिए ग्राम प्रधान स्वयं गोशाला जाकर गोवंशीय पशुओं की देखरेख कर चारा डाल रहे थे। चारा डालते समय रस्सी से बंध रहे सांड ने अचानक हमला कर दिया और अपने सींगों पर उठा लिया। चिल्लाने पर गोशाला में काम कर रहे केयर टेकर पहुंचे और ग्राम प्रधान को सांड से छुड़ाया। सांड के हमलें में सींग पेट में घुसने से ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह मौर्य गम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.