गोशाला में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर। गोशाला में रविवार को गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संस्था के संरक्षक गिरधारी केजरीवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले से पांच लाख हस्ताक्षर करवाकर, जिला अधिकारी के माध्यम से 27 जुलाई को और राज्य सचिव के माध्यम से 27 अक्तूबर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। संस्था के रोहित बाजोरिया ने बताया कि यह गो हत्या पर प्रतिबंध, गाय को राष्ट्र माता का राष्ट्रीय सम्मान दिलाने को है। मौके पर सुधांशु शेखर, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, गिरधर मावण्डिया, मनीष रुंगटा, प्रदीप जैन आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.