गोशाला में घुसकर तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- शुक्रवार रात अस्थाई गौशाला ढखेरवा खालसा में तेंदुए ने गोशाला से खींचकर एक गाय पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए की आमद व गांवों के आसपास तेंदुआ होने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। वन विभाग के अफसरों ने पिंजरा लगाने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ जयेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला की स्थिति का जायजा लिया। और हरा चारा, पशुओं के पानी की व्यवस्था को देखा। तेंदुआ की सूचना पर दक्षिण वन रेंज की टीम भी सक्रिय हो गई। वन दरोगा अखिलेश रावत ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्हें तेंदुए के पगचिह्न मिलने से उसके हमले की पुष्टि हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गोशाला के इर्द-गिर्द कैमरे और पिंजरा लगाया जाएगा। इससे वन्यजीव को पकड़ा जा सके। उधर, पशु चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.