औरैया, अप्रैल 13 -- फफूंद, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत न्यामतपुर बैहारी के गांव दूल्हाराय का पुरवा स्थित गोशाला में सोमवार को राष्ट्रीय गोरक्षक दल के तत्वावधान में गोवंश भंडारा एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गोसेवा कर पशुओं को चारा व गुड़ खिलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र त्रिपाठी व जिला संगठन मंत्री रामकृपाल दीक्षित ने ग्राम प्रधान आनंद बाबू की मौजूदगी में गोवंश को 10 कुंतल भूसा, 3 कुंतल चोकर व 10 किलो गुड़ खिलाया। साथ ही गोवंश को माला पहनाकर उनकी सेवा की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने गोशाला परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके संरक्षण के लि...