गोशाला में गोवंश की मौत व अनियमितताओं की जांच की मांग
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- भरथना। क्षेत्र के नगला महान गन्सरा स्थित गौशाला में गोवंश की मौत और अनियमितताओं को लेकर ब्राह्मण समाज महासभा ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. अरुण दुबे के दिशा-निर्देश पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष आकाश तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि गौशाला में गोवंश को पर्याप्त चारा और उचित देखभाल नहीं मिल रही है। गोवंश की मौत के बाद उनके शवों को बाहर फेंक दिया जाता है और अवशेषों को जानवर नोचते रहते हैं। आकाश तिवारी ने मृत गोवंश के मांस की बिक्री की आशंका जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, गोवंश से संबंधित रजिस्टर, चारा-पानी और उपचार संबंधी अभिलेखों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.