मेरठ, अप्रैल 6 -- हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधकारी डॉ. पवित्र जीत सिंह ने लाइव रिपोर्ट प्रमुख सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम को दी। रिपोर्ट देखने के बाद प्रमुख सचिव पशुधन ने पिंजरापोल गोशाला में अधिक स्थान की उपलब्धता और गोवंशों की संख्या अधिक देखते हुए गोबर से बनने वाले उत्पाद बनवाने के आदेश दिये, वहीं गोबर गैस प्लांट को प्राथमिकता पर स्थापित कराने को कहा। साथ ही आदेश दिये कि गोशालाओं में वर्ष भर के लिए भूसे का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, इस समय भूसा कम दाम पर बाजार में उपलब्ध हो सकता है, इसीलिए साल भर के लिए सभी गोवंशों के लिए कम दाम में भूसा खरीदकर रख लिया जाये। उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। सूबे के प्रमुख सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम एक सप्ताह में तीन ग...