पीलीभीत, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया पर पिंजरापोल गौशाला में कल्कि कुंज में भगवान विष्णु के दशम अवतार श्रीकल्कि जी के प्रथम विग्रह स्थापित किए गए। पंडित शिवमोहन पाठक के दिशा निर्देशन में श्री विग्रह का विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान दिल्ली से आए गौरव गर्ग, आरती गर्ग एवं अन्य भक्त जनों ने श्रीकल्कि सहस्त्रनाम हवन किया। पूर्णाहुति के पश्चात सभी भक्तजनों ने कल्कि भगवान के दर्शन किए। इस आयोजन में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल एवं श्री पिंजरापोल गौशाला समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। पिंजरापोल गौशाला के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल ने सभी भक्तजनों को प्रसादी अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सभी भक्त जनों ने भंडारे का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्विनी अग्रवाल अशोक अग्रवाल प्रमोद पंत राजीव अग्रवाल दीपक गोयल गौरव गर्ग सुमित कुमार पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.