गोशाला में आग से दो गायें मरीं, दो झुलसीं
सासाराम, मई 24 -- शिवसागर। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में रविवार की दोपहर एक गोशाला में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, इसके बारे में ग्रामीण कुछ नहीं बता रहे हैं। दोपहर में लगी आग से दो गायें मर गईं। वहीं दो बुरी तरह से झुलस गईं। ग्रामीणों ने बताया कि नौडीहा निवासी मुन्नी पासवान की दो गायें बुरी से झुलस गई। वहीं भोला पासवान की दो गायें मर गई। घटना में पशुपालकों को हजारों का नुकसान हुआ है। मुखिया ने पशुपालक को आर्थिक मदद देने की अधिकारियों से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.