गोशाला में आग लगने से हड़कंप, दस कुंतल भूसा जला
उरई, मई 3 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के बाहर गौशाला में शुक्रवार शाम को आग लग गई जिससे वहां हड़कंप मच गया। समय रहते गौशाला में मौजूद सभी गोवंशों को बाहर निकाल लिया गया पर गौशाला में रखा करीब 10 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है।मड़ैया गांव के बाहर जंगल की तरफ गौशाला स्थित है। ग्राम प्रधान गोपाल यादव ने बताया कि बिजली कनेक्शन न होने के कारण गौशाला में बंद 100 के लगभग गायों को पेयजल की भारी समस्या होती है। शुक्रवार की शाम गौशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- मवेशी घर में आग लगने से घर जला व एक मवेशी की झुलसकर मौत ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग से सुरक्षित कर गोवंश को बाहर निकाला और सही समय पर पानी के टैंकर से आग बुझाई गयी नहीं तो आग जंगल की तरफ दौड़ जाती। आग से लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.