गोशाला में अव्यवस्थायें बर्दाश्त नहीं: राजीव
बदायूं, अक्टूबर 1 -- विधायक राजीव कुमार सिंह ने अभिगांव गोशाला का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने गोशाला परिसर में गोवंश की देखरेख, चारे, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। विधायक ने एसडीएम विनोद कुमार सिंह, बीडीओ म्याऊं राकेश निराला एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गोवंश के लिए समुचित एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं की जायें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप गोवंश संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जायेगी और दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। विधायक ने पशुपालन विभाग को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बीमार पशुओं के त्वरित उपचार, टीकाकरण के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Badaun News: पशुधन मंत्री आज देखेंगे गोशाला का हाल
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.