औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी ने विकास खंड औरैया के अंतर्गत संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सिखरना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान, गोसेवक, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अभिलेखों के अनुसार गोशाला में 266 गोवंश संरक्षित बताए गए, लेकिन मौके पर गिनती कराने पर कैटल शेड के अंदर 241 गोवंश ही मिले। शेष 25 गोवंशों के बारे में बताया गया कि वे बड़े क्षेत्रफल में फैले होने के कारण अन्य स्थानों पर बैठे हो सकते हैं। इस पर डीएम बृजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गोवंशों का सत्यापन किया जाए। निरीक्षण के दौरान गोशाला में हरे चारे की समुचित व्यवस्था न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.