उरई, मई 21 -- कोंच, संवाददाता। भेंड़ गांव की गोशाला में कीचड़ का अंबार है। गोवंश को खाने के लिए हरा चारा और दाना नहीं है। एसडीएम हेमंत पटेल ने गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं देखने को मिली। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और बीडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार को भेड़ गांव में किसानों द्वारा लगाए जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम हेमंत कुमार पटेल ने जाम खुलवाने के बाद गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला की हालत बदतर मिली थी। जगह-जगह गंदगी फैली थी। गोबर और कींचड़ से गोशाला पटी पड़ी थी। गोवंश को पानी पीने के लिए बनी चरही पर टीनशैड नहीं था गोवंश गर्म पानी पीने को मजबूर थे। यह भी पढ़ें- तीन दिन में करें हरे चारे की बुवाई : डीएम उन्हें खाने के लिए हरा चारा और दाना भी नहीं दिया जा रहा था। इस पर एसडीएम ने गोशाला...