भागलपुर, जनवरी 25 -- कर्ण सेना ने गोशाला में कवि सम्मेलन आयोजित किया भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कर्ण सेना ने गोशाला प्रांगण में अटल जन्म शताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित ने की। सम्मेलन में अंग जनपद के उभरते कवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अंगराज कर्ण की जयघोष के साथ एक संकल्प पाठ किया गया, जिसमें अंगराज कर्ण की खोई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित ने बताया कि आने वाली पीढ़ी साहित्य और कविता की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है, जो समाज के लिए ...