मथुरा, मई 25 -- मथुरा ब्लाक के गांव भैंसा में प्रधान के मृत्यु भोज के बचे हुए पुआ खाने से सरकारी अस्थाई गोशाला में शनिवार को करीब एक दर्जन गाएं मृत हो गई थी, इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने 24 घंटे बाद भी दोषियों के विरुद्ध नहीं की है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव भैंसा के वर्तमान प्रधान जगन्नाथ सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद बुधवार 20 मई को मृत्युभोज का आयोजन किया गया, जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। भोज के दो दिन बाद शनिवार को बचा हुआ पुआ गांव से बाहर स्थित गोशाला में गोवंशी को खिलाने के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रधान की मृत्यु भोज के बचे भोजन ने मचाया हड़कंप, 10 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर भीषण गर्मी के कारण भोजन खराब और जहरीला हो चुका था। जैसे ही गोवंशी ने उसे ख...