फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- कायमगंज, संवाददाता।कंपिल क्षेत्र की गोशाला का वीडियो वायरल करने के मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश समेत कई संगठनों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा वापस लेने और गोशालाओं की स्थिति की जांच कराने की मांग उठाई। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संगठन के कई पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। बीते दिनों कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पलनापुर स्थित गोशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नोडल अधिकारी की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कंपिल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि गोशाला से संबंधित भ्रामक वीडियो वाय...