गोशाला पर गिरा पेड़, जानवर घायल
बस्ती, मई 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थानाक्षेत्र के टेमा गांव में मंगलवार को अचानक आई तेज आंधी के दौरान हादसा हो गया। तेज हवा के चलते एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर राघवेन्द्र यादव की घारी पर गिर पड़ा, जिससे वहां बंधी एक गाय और एक भैंस घायल हो गईं। बताया जाता है कि देर रात आई तेज आंधी के दौरान पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे के समय दोनों जानवर घारी में बंधे हुए थे। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पेड़ की डालियां हटाकर जानवरों को बाहर निकाला। घटना में गाय और भैंस को चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.