भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 16 दिनों से चल रहे गणगौर पूजा का समापन शनिवार को गोशाला परिसर में बने कृत्रिम कुंड में मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। मारवाड़ी समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर गणगौर महोत्सव में भाग लिया। वहीं गोशाला परिसर में भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं गोशाला समिति की ओर से गणगौर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। मेले में कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और खान-पान की कई स्टॉल लगाए गए थे। महिला समिति की नीता मुरारका, सारिका जैन, सुनीता सर्राफ, ज्योति खेतान, सुचिता और मोनिका समेत अन्य सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाबांध दिया। वहीं मेले में 21 व्यक्तियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। मौके ...