गंगापार, जनवरी 29 -- विकास खंड उरुवा के विभिन्न गांवों में महज एक गोवंशशाला होने से घूमन्तु पशुओं की भारी संख्या हो गई है। इन घुमन्तू पशुओं की संख्या अधिक होने से किसान खेतों में बोई गई फसलों की सुरक्षा के लिए लाठी व टार्च लेकर रतजगा कर रहे हैं। दशरथपुर गांव के किसान लाल बहादुर यादव, बकचून्दा गांव के किसान बालकृष्ण तिवारी, गोसौरा गांव के पुष्कर तिवारी सहित कई ने बताया कि धूमन्तु पशु व नीलगायों की संख्या सैकड़ों में हो गई है। जिस खेत में गोवशं व नीलगाय पहुंच जाते हैं, लहलहाती फसल को रौंद कर रख देते हैं। किसान इन जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर घेरवाड़ व खेत के बीच में मानव के आकार का धोख बनाकर गाड़ रखे हैं, फिर भी पशु मान नहीं रहे, हरी फसल खाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बाड़ को लांघ कर फसल को अपना निवाला बना रहे हैं। फसलों ...