गोशाला को बनाया जाए आत्मनिर्भर : बलकार सिंह
अमरोहा, मई 14 -- गजरौला। आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने गुरुवार को स्थानीय कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया। गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने का निर्देश ईओ को दिया। कहा कि गोशाला में निर्मित उत्पादों के माध्यम से स्वावलंबन के प्रयास किए जाएं। पोषक आहार की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गोशाला के दूध की विक्रय रणनीति बनाई जाए व बायोगैस प्लांट का पूर्ण क्षमता के साथ संचालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान पशुओं के लिए निर्मित चारा शेड मानक अनुरूप पाए गए। भूसा, हरा चारा, गुड़ तथा स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यह भी पढ़ें- गोबर से बने उत्पादों से आत्मनिर्भर होंगी गौशालाएं, डीएम ने देखा प्रशिक्षण रात्रि प्रकाश की भी व्यवस्था संतोषजनक मिली। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.