दरभंगा, दिसम्बर 26 -- मिर्जापुर गोशाला के जीर्णोद्धार तथा नवीनीकरण की पहल शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय के सीएसआर फंड से 20 लाख रुपए से नवनिर्मित पशु शेड का शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को मिर्जापुर गोशाला परिसर में स्थानीय वार्ड पार्षद तथा भाजपा नेताओं के साथ नवनिर्मित पशु शेड का अवलोकन करने के बाद कही। उन्होंने गोशाला परिसर में नवनिर्मित पशु शेड के साथ हाई मास्ट लाइट का भी निरीक्षण किया तथा इसमें प्रकाश की व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के एसई को निर्देशित किया। मौके पर वार्ड पार्षद विश्वपति मिश्रा, पिंटू भंडारी, मनोज झा, रणजीत मिश्र, सुजीत मल्लिक, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, बबलू पंजियार, विकास रजक, आशुतोष झा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.