बागपत, मार्च 22 -- बड़ौत। बावली गांव की गोशाला के मैनेजर श्रवण जैन ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये का फंड गौशाला के खाते में सुरक्षित रखा गया है। वहीं अब पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह ने अपनी दो बीघा भूमि गौशाला के लिए दान करने की घोषणा की है। बताया कि आने वाले समय में ओमबीर सिंह द्वारा इसी दान की गई जमीन पर बीमार और घायल गोवंश के लिए अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिससे यह पहल और भी बड़ी बन जाएगी। गांव में बनने वाले इस अस्पताल में बीमार और घायल गोवंश का आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज किया जाएगा। गांव में आयोजित हुए कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बड़ौत के अध्यक्षा पति एवं प्रतिनिधि अश्वनी तोमर ने गोवंश के लिए तैयार नए टीनशेड का उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र राणा, सुरेश कुमार, गौरव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.