बिजनौर, मार्च 23 -- कोतवाली देहात। शनिवार को ग्राम चंदूपुरा में एक गुलदार द्वारा निराश्रित पशु के मारे जाने की सूचना पर गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता गांव पहुंचे। गांव में स्थित गोशाला का निरीक्षण करने के दौरान कार्यकर्ताओं को गोशाला से कुछ दूरी पर कई गाय मृत अवस्था में पड़ी मिलीं, जिन्हें खुले में ही छोड़ दिया गया था। यह देखकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित बजरंगी ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम नगीना विजय शंकर मिश्रा, सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात विकास कुमार और संबंधित हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच गए।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गोशाला के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकार...