कन्नौज, मई 17 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज द्वारा संचालित गोशाला में गोवंशों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पालिका प्रशासन द्वारा लू और गर्मी से बचाव हेतु गोशाला में व्यापक इंतजाम कराए गए हैं, जिससे गोवंशों को राहत मिल रही है। गोशाला परिसर के तीन टीन शेडों में गोवंशों के लिए कुल 8 पंखे लगाए गए हैं, जबकि अतिरिक्त ठंडक के लिए एक कूलर की भी व्यवस्था की गई है। टीन शेडों को खस की चटाइयों से कवर किया गया है, जिन पर दिन में चार से पांच बार पानी का छिड़काव कराया जाता है, जिससे वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा बना रहे। इसके अलावा गोवंशों के पेयजल हेतु बनाई गई पानी की हौद को प्रतिदिन सुबह साफ कर उसमें ताजा पानी भरा जाता है। गोवंशों को सप्ताह में दो बार नहल...