हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राजपुरा गोशाला की बदहाल व्यवस्थाओं और गोवंश की लगातार हो रही मौतों को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने नाराजगी जताई है। गोशाला की स्थिति को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साहू ने आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंश को समय पर चारा, पानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके चलते कई पशु अमानवीय परिस्थितियों में दम तोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता का गंभीर मामला है। इस संबंध में नगर आयुक्त परितोष वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गोशाला की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने की मांग की...