गोशाला की बदहाली पर डीएम ने जताई नाराजगी
कौशाम्बी, जून 10 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को गो-आश्रय स्थल बरौलहा का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। गर्मी से बचाव की व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए गोवंशों के लिए संचालित सुविधाएं मुहैया कराते रहने के लिए स्पष्ट निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थल में समुचित व्यवस्था न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सचिव, ग्राम पंचायत एवं पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने मौके से डीपीआरओ को सचिव ग्राम पंचायत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से गो-आश्रय स्थल में गोवंशो की संख्या, भूसा एवं हरा चारा की उपलब्धता एवं दान से प्राप्त भूसा आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गो-आश्रय स्थल में सभी आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.